प्रयागराज के प्रमुख स्थलों पर जलाए गए ‘आशीर्वाद के दीये’ : स्वतंत्र देव सिंह

WhatsApp Channel Join Now
प्रयागराज के प्रमुख स्थलों पर जलाए गए ‘आशीर्वाद के दीये’ : स्वतंत्र देव सिंह


प्रयागराज के प्रमुख स्थलों पर जलाए गए ‘आशीर्वाद के दीये’ : स्वतंत्र देव सिंह


प्रयागराज के प्रमुख स्थलों पर जलाए गए ‘आशीर्वाद के दीये’ : स्वतंत्र देव सिंह


प्रेरणा स्थल और श्रृंगवेरपुर धाम में प्रभारी मंत्री ने किया दीप प्रज्ज्वलन, घरों में भी लोगों ने जलाए दीप

प्रयागराज, 17 सितंबर (हि.स.)। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में जिले के प्रमुख स्थलों पर व्यापक रूप से दीप प्रज्ज्वलित किए गए। प्रभारी मंत्री एवं जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जनप्रतिनिधियों के साथ प्रेरणा स्थल-बोट क्लब और श्रृंगवेरपुर धाम में दीप जलाए। अभियान के तहत प्रमुख परियोजनाओं, नदी घाटों, अमृत सरोवरों, मंदिरों, पार्कों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, चिकित्सालयों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी दीप प्रज्ज्वलन किया गया।

कार्यक्रम के तहत सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित परिवारों ने अपने-अपने घरों में भी दीप जलाए। इसका उद्देश्य सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनभागीदारी को बढ़ावा देना रहा।

इसी क्रम में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में जिला प्रशासन, संस्कृति विभाग, सिविल डिफेंस और भारत स्काउट गाइड के सहयोग से ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां विभिन्न संगठनों और लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित किए।

क्षेत्रीय अभिलेखागार, संस्कृति विभाग की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई है। प्रदर्शनी में अभियान से जुड़े कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी दी जा रही है।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के अलावा जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा, सिविल डिफेंस के कमांडेंट अनिल गुप्ता उर्फ अनु भैया, चीफ कंट्रोलर नीरज मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. संजय राय, क्षेत्रीय अभिलेख अधिकारी राकेश कुमार वर्मा, हरिश्चंद्र दुबे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Share this story