सेवा और संस्कार से समाज को जोड़ने का कार्य कर रही हैं सामाजिक संस्थाएं : आशीष केसरवानी

WhatsApp Channel Join Now
सेवा और संस्कार से समाज को जोड़ने का कार्य कर रही हैं सामाजिक संस्थाएं : आशीष केसरवानी


श्रीसुमंगलम के स्थापना दिवस पर 25 अक्टूबर को चांडी परिसर में होगा भव्य आयोजन, जरूरतमंदों की स्वास्थ्य जांच के साथ बांटे जाएंगे उपहार

प्रयागराज, 22 अक्टूबर (हि.स.)। समाजसेवा और सांस्कृतिक गतिविधियां समाज में सेवा, सहयोग और संस्कारों की भावना को मजबूत करती हैं। इसी उद्देश्य के साथ श्रीसुमंगलम सामाजिक संस्था की ओर से 25 अक्टूबर को स्थापना दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सिविल लाइंस स्थित संस्था के महानगर अध्यक्ष आशीष केसरवानी के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई।

बैठक में महानगर अध्यक्ष आशीष केसरवानी ने बताया कि संस्था प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी चांडी परिसर में स्थापना दिवस मनाएगी। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ गरीब, असहाय और पीड़ित लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। साथ ही जरूरतमंदों को उपहार देकर उनकी सहायता की जाएगी।

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य होंगे मुख्य अतिथि

आशीष केसरवानी ने बताया कि कार्यक्रम में असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक अनिल मुख्य वक्ता होंगे, जबकि कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में नवनियुक्त राज्यसभा सदस्य राधाकांत ओझा और प्रसिद्ध उद्योगपति आरके चौधरी उपस्थित रहेंगे।

बैठक में आयोजन को दिव्य और भव्य स्वरूप देने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों, स्वास्थ्य जांच और अतिथियों के स्वागत सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक अरविंद, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव, विनय पटेल, सुरेश बहादुर सिंह, अजित बहादुर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765200 Articles

Share this story