सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को जानने का सशक्त माध्यम है प्रदर्शनी : सांसद प्रवीण पटेल

WhatsApp Channel Join Now
सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को जानने का सशक्त माध्यम है प्रदर्शनी : सांसद प्रवीण पटेल


अधिक से अधिक लोग प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी लें और लाभ उठाएं : प्रवीण पटेल

प्रयागराज, 17 जून (हि.स.)। प्रदर्शनी केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। उक्त बातें बुधवार को केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला पंचायत परिसर में आयोजित चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी के शुभारंभ के मौके पर फूलपुर के सांसद प्रवीण पटेल ने कहीं।

उन्होंने कहा कि इससे लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त होगी और वे उनका अधिकतम लाभ उठा सकेंगे।

सांसद प्रवीण पटेल ने कहा कि सरकार युवा, महिला और गरीब कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदर्शनी में प्रदर्शित विकास कार्यों, बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं, रोजगार योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण तथा कृषि विकास से जुड़ी जानकारियां आम जनता के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी में पहुंचकर योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त करें।

इस अवसर पर फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, फूलपुर विधायक दीपक पटेल, विधान परिषद सदस्य सुरेन्द्र चौधरी, भाजपा गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और इसे जनजागरूकता की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया।

प्रदर्शनी में केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, उत्तर प्रदेश की आधारभूत संरचना परियोजनाओं, रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला कल्याण, खेल, पर्यटन, कृषि, सिंचाई, निर्यात, उद्यमिता विकास एवं मिशन शक्ति जैसे विषयों पर आधारित आकर्षक चित्रों एवं सूचना पटल प्रदर्शित किए गए हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य शिविर, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से लोगों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी जा रही है।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Share this story