गैस किल्लत व महंगाई के विरोध में सपा की महिला सभा ने किया प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
गैस किल्लत व महंगाई के विरोध में सपा की महिला सभा ने किया प्रदर्शन


प्रयागराज, 13 मार्च (हि.स.)। रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती कीमतों के विरोध में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की महिला सभा ने सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे पर धरना-प्रदर्शन किया। यह जानकारी सपा के प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने दी।

धरना सपा महिला सभा की प्रदेश सचिव अंकिता श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान महिला सभा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस की किल्लत दूर करने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने, गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दाम कम करने और बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण करने की मांग की।

धरने में वक्ताओं ने कहा कि गैस की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति में आ रही दिक्कतों के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार को इस समस्या का समाधान करते हुए आम जनता को राहत देनी चाहिए।

धरने में महिला सभा की प्रदेश सचिव अंकिता श्रीवास्तव के अलावा निर्मला यादव, सुषमा यादव, रेनू भारतीय, चंचल, शिवा केसरवानी, आदित्य पटेल, शिवा बागी, सद्दाम अंसारी, अजय राज त्रिपाठी, राहुल यादव और संदीप विश्वकर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Share this story