प्रयागराज-वाराणसी हाइवे पर हुए सड़क हादसे में एक की मौत, तीन जख्मी

WhatsApp Channel Join Now
प्रयागराज-वाराणसी हाइवे पर हुए सड़क हादसे में एक की मौत, तीन जख्मी


प्रयागराज, 25 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित हंडिया थाना क्षेत्र के भेसकी गांव के समीप बुधवार को बस एवं स्काॅर्पियो की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।

सहायक पुलिस आयुक्त शेषधर ने बताया कि हादसे में प्रयागराज के उतरांव थाना क्षेत्र के रनिया गांव निवासी रखीराम पुत्र मुन्नी लाल के मौत हुई है। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी की हालत ठीक है। एसीपी हंडिया ने बताया कि बुधवार को बस और कार वाराणसी की ओर से आ रही थी। रास्ते में भेसकी गांव के समीप बस अचानक स्कार्पियो से जा भिड़ी और बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे बस में सवार राखीराम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस संबंध में परिवार से तहरीर लेकर विधिक कार्रवाई की गई और वाहनों के आवागमन को शुरू करा दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783219 Articles

Share this story