प्रयागराज में कार की टक्कर से दम्पति की मौत

WhatsApp Channel Join Now
प्रयागराज में कार की टक्कर से दम्पति की मौत


प्रयागराज, 23 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित मेजा थाना क्षेत्र के कोटहा गांव के समीप सोमवार देर शाम बेकाबू कार की टक्कर से दम्पति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि सड़क हादसे में मीरजापुर जनपद के जिगना थाना क्षेत्र के गोगांव ग्राम निवासी दयाराम विश्वकर्मा (46) और उसकी पत्नी बबिता विश्वकर्मा (42) की जान चली गई। हादसे के संबंध में बताया जा रहा है सोमवार को दयाराम विश्वकर्मा मोटरसाइकिल से अपनी पत्नी बबिता के साथ मेजा के लोटाढ़ गांव मामा के घर से वापस घर के लिए लौटा था।

वापसी के दौरान विपरीत दिशा से आ रही स्कार्पियो की टक्कर से पति-पत्नी दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर मेजा थाना प्रभारी धनंजय पांडेय दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों को मेजा स्थित पीएचसी में भर्ती कराए। जहाँ पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि स्कार्पियो सहित चालक भाग निकला। फिर भी आसपास के सीसीटीवी कैमरे की मदद से उसकी तलाश की जाएगी। पुलिस ने इस संबंध में तहरीर लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782174 Articles

Share this story