कार की टक्कर से बाइक सवार किसान की माैत
प्रयागराज, 16 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित मेजा थाना क्षेत्र के कोहड़ार चौकी अंतर्गत टोंस नदी पुल पर बुधवार देर शाम कार की टक्कर से किसान की जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि हादसे में प्रयागराज के करछना थाना क्षेत्र के धरवारा गांव निवासी रणविजय सिंह (38) पुत्र स्व. पंचू सिंह की मौत हुई है। हादसे के संबंध में बताया जा रहा है रणविजय सिंह बुधवार शाम मोटरसाइकिल से बाजार गया था। वापस घर लौटते समय मेजा थाना क्षेत्र के कोहड़ार चौकी अंतर्गत टोंस नदी पुल पर कार की टक्कर टक्कर लगने से किसान रणविजय सिंह की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने इस संबंध में परिवार से तहरीर लेकर विधिक कार्रवाई की।
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

