आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत तीन मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी

WhatsApp Channel Join Now
आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत तीन मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी


यूजीसी विनियमन वापस लेने और एससी-एसटी अधिनियम में सुधार की मांग, पत्थर गिरजाघर से निकलेगी पदयात्रा

प्रयागराज, 29 अगस्त (हि.स.)। आरक्षण सुधार आंदोलन समिति, प्रयागराज ने आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत तीन प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। समिति की ओर से पत्थर गिरजाघर, सिविल लाइंस में सुबह नौ बजे धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इसके बाद दोपहर एक बजे पत्थर गिरजाघर से चंद्रशेखर आजाद पार्क तक पदयात्रा निकाली जाएगी। यह जानकारी शनिवार को श्री परशुराम सेवा संस्थान ट्रस्ट के संस्थापक कमलेश तिवारी ने दी।

उन्होंने बताया कि समिति के अनुसार आंदोलन के दौरान आरक्षण व्यवस्था में आवश्यक सुधार, यूजीसी विनियमन को वापस लेने और अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम में आवश्यक सुधार की मांग उठाई जाएगी। समिति का कहना है कि इन मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात शासन और आम लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

आंदोलन से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से आरक्षण व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही यूजीसी के मौजूदा विनियमों को वापस लेने तथा एससी-एसटी अधिनियम में आवश्यक संशोधन की मांग को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

समिति की ओर से जारी प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी, आंदोलन की मांगों और आगे की रणनीति के बारे में बताया जाएगा। आयोजकों ने लोगों से धरना-प्रदर्शन और पदयात्रा में शामिल होने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Share this story