राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व : प्रो. अखिलेश कुमार सिंह

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व : प्रो. अखिलेश कुमार सिंह


राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व : प्रो. अखिलेश कुमार सिंह


सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मुक्त विश्वविद्यालय में निकाली गई राष्ट्रीय एकता दौड़, विद्यार्थियों ने दिया भाईचारे का संदेश

प्रयागराज, 31 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। युवाओं को राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सामाजिक समरसता की भावना के साथ देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए। यह संदेश शनिवार को उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दौड़ के माध्यम से दिया।

कुलपति के निर्देश पर मानविकी विद्याशाखा के तत्वावधान में आयोजित इस दौड़ का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलसचिव कर्नल विनय कुमार सिंह ने स्वयं दौड़ में शामिल होकर किया। कार्यक्रम समन्वयक प्रो. सत्यपाल तिवारी के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. सतीश चंद्र जैसल के नेतृत्व में दौड़ विश्वविद्यालय के गंगा परिसर से शुरू होकर सरस्वती परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।

इस दौरान विश्वविद्यालय के आचार्यों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने दौड़ के दौरान राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए नारे लगाए।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों में राष्ट्रप्रेम, एकता, अनुशासन तथा सामूहिक सहभागिता की भावना को मजबूत करना था। आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि देश की एकता और अखंडता की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के सह संयोजक डॉ. साधना श्रीवास्तव, डॉ. अतुल कुमार मिश्र, आयोजन सचिव डॉ. दयानंद उपाध्याय तथा सह आयोजन सचिव राजेश कुमार गौतम, डॉ. शिवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. अब्दुल रहमान, डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह, डॉ. सुमन सिंह, डॉ. सफीना समावी, डॉ. अमित कुमार सिंह, डॉ. मुकेश कुमार मौर्य, डॉ. सतेंद्र, डॉ. संतोष भारती, डॉ. अभय कुमार यादव और संजीव भट्ट सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रो. पीके पांडेय, प्रो. रुचि वाजपेयी, प्रो. विनोद कुमार गुप्त, प्रो. ज्ञान प्रकाश यादव सहित विश्वविद्यालय के अन्य आचार्य, अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770252 Articles

Share this story