प्रो. एआर सिद्दीकी नेशनल एसोसिएशन ऑफ ज्योग्राफर्स ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष निर्वाचित

WhatsApp Channel Join Now
प्रो. एआर सिद्दीकी नेशनल एसोसिएशन ऑफ ज्योग्राफर्स ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष निर्वाचित


मध्य क्षेत्र से सर्वसम्मति से हुआ चयन, एक वर्ष का होगा

प्रयागराज, 21 नवंबर (हि.स.)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. एआर सिद्दीकी को नेशनल एसोसिएशन ऑफ ज्योग्राफर्स ऑफ इंडिया (नागी) के मध्य क्षेत्र का उपाध्यक्ष सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया है। उनका कार्यकाल एक वर्ष का होगा। इस उपलब्धि से इलाहाबाद विश्वविद्यालय और भूगोल विभाग का गौरव बढ़ा है। यह जानकारी शनिवार को विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ अमित शर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि यह निर्वाचन गुजरात के वल्लभ विद्यानगर स्थित सरदार पटेल विश्वविद्यालय के चारुतर विद्या मंडल संस्थान के नलिनी अरविंद एवं टी.वी. पटेल आर्ट्स कॉलेज में आयोजित इंडियन ज्योग्राफी कांग्रेस के 48वें राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान हुआ। राष्ट्रीय अधिवेशन का मुख्य विषय 'विकसित भारत-2047 के लिए पर्यावरणीय सततता की दिशा में मानव परिदृश्य में नवाचार' रहा। इसमें देशभर से आए भूगोलवेत्ताओं, शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान भूगोल के समकालीन मुद्दों, मानव परिदृश्य में नवाचार और पर्यावरणीय सततता के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।प्रो. सिद्दीकी का राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित संस्था में उपाध्यक्ष निर्वाचित होना विश्वविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781163 Articles

Share this story