प्रयागराज के शंकरगढ़ से पहली कंटेनर मालगाड़ी रवाना, रेलवे को मिला 28.68 लाख रुपये का राजस्व

WhatsApp Channel Join Now
प्रयागराज के शंकरगढ़ से पहली कंटेनर मालगाड़ी रवाना, रेलवे को मिला 28.68 लाख रुपये का राजस्व


प्रयागराज के शंकरगढ़ से पहली कंटेनर मालगाड़ी रवाना, रेलवे को मिला 28.68 लाख रुपये का राजस्व


प्रयागराज मंडल को 1.80 करोड़ रुपये मासिक आय की उम्मीद

प्रयागराज, 28 नवंबर (हि.स.)। शंकरगढ़ से कंटेनर के जरिए माल परिवहन की शुरुआत होने से प्रयागराज मंडल को मालभाड़ा राजस्व बढ़ाने का नया अवसर मिला है। शनिवार को शंकरगढ़ मालगोदाम से पहली कंटेनर मालगाड़ी सनतनगर (सीएसटीएन) के लिए रवाना की गई। दोपहर 2:45 बजे रवाना हुई इस मालगाड़ी से रेलवे को 28.68 लाख रुपये का मालभाड़ा राजस्व प्राप्त हुआ।

उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि शंकरगढ़ से कंटेनर मालगाड़ियों का नियमित संचालन शुरू होने से व्यापारियों को माल भेजने की बेहतर सुविधा मिलेगी। इससे माल परिवहन को बढ़ावा मिलने के साथ रेलवे की आय में भी वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि शंकरगढ़ मालगोदाम से हर महीने पांच से छह कंटेनर मालगाड़ियां भेजने की योजना है। इससे प्रयागराज मंडल को लगभग 1.80 करोड़ रुपये प्रतिमाह मालभाड़ा राजस्व मिलने का अनुमान है। इस पहल से मंडल में माल परिवहन के नए अवसर खुलेंगे और व्यापारिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल के दिशा-निर्देशन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (मालभाड़ा) शीरत फातिमा के नेतृत्व में यह पहल शुरू की गई है। इसमें प्रयागराज मंडल की व्यवसाय विकास टीम ने व्यापारियों के साथ समन्वय स्थापित कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पहली कंटेनर मालगाड़ी को रवाना करने के अवसर पर सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक (मालभाड़ा) कृष्ण कुमार, कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (कॉनकॉर) के जूही टर्मिनल प्रबंधक अब्बास रिजवी, सीजे डार्कल के सूर्यनारायण सिंह सहित रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784996 Articles

Share this story