प्रयागराज के मुट्ठीगंज की रोशनी प्रतियोगिता देखने काे उमड़ा जनसैलाब, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाईं सड़कें

WhatsApp Channel Join Now
प्रयागराज के मुट्ठीगंज की रोशनी प्रतियोगिता देखने काे उमड़ा जनसैलाब, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाईं सड़कें


प्रयागराज के मुट्ठीगंज की रोशनी प्रतियोगिता देखने काे उमड़ा जनसैलाब, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाईं सड़कें


प्रयागराज के मुट्ठीगंज की रोशनी प्रतियोगिता देखने काे उमड़ा जनसैलाब, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाईं सड़कें


50 फीट के स्वागत द्वार पर भगवान श्रीराम, महादेव और मां लक्ष्मी की आकर्षक झांकियों ने मोहा मन, तोप के गोले दागकर दीपावली का किया गया शुभारंभ

प्रयागराज, 22 अक्टूबर (हि.स.)। दशहरे के पावन पर्व पर एकादशी के अवसर पर मुट्ठीगंज के ऐतिहासिक चौराहे पर भव्य रोशनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी से सजी सड़कों को देखने के लिए शहर के कोने-कोने से लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। सड़कों पर बिछी आकर्षक रोशनी से ऐसा दृश्य नजर आया, मानो तारे जमीन पर उतर आए हों। 50 फीट ऊंचे स्वागत द्वार पर भगवान श्रीराम की लीलाओं, महादेव, मां लक्ष्मी और भगवान श्रीहरि नारायण के मनोहारी चित्रण ने लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान प्रतीकात्मक तोप से गोले दागकर दीपावली के आगमन का शुभारंभ किया गया।

मुट्ठीगंज में न्यू बाल संघ रोशनी कमेटी, श्री मुट्ठीगंज रोशनी कमेटी, श्री सहयोग व्यापार मंडल रोशनी कमेटी और बाल संघ रोशनी कमेटी के बीच शानदार रोशनी सजाने की प्रतियोगिता हुई। सभी कमेटियों के बिजली कर्मचारियों ने देर रात तक मेहनत करके आकर्षक विद्युत सजावट की। सतरंगी रोशनी से जगमगाते मार्गों और भव्य स्वागत द्वार को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा।

बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान शानदार रोशनी की व्यवस्था में योगदान देने वाले बिजली विभाग के कर्मचारियों, अधिकारियों, ठेकेदारों और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। दशहरा समापन समारोह की मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर एवं किन्नर अखाड़ा की कल्याणी नंद गिरि ने रोशनी कमेटियों के पदाधिकारियों को अंगवस्त्र पहनाकर और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

उन्होंने मुट्ठीगंज की चारों रोशनी कमेटियों को समान रूप से प्रथम वरीयता देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। न्यू बाल संघ रोशनी कमेटी के अध्यक्ष उमेश चंद्र केसरवानी दादा, श्री सहयोग व्यापार मंडल रोशनी कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार केसरवानी गुड़, श्री मुट्ठीगंज रोशनी कमेटी के अध्यक्ष सतीश केसरवानी और बाल संघ रोशनी कमेटी के अध्यक्ष सतीश चंद्र केसरवानी को पुरस्कृत किया गया।

सामाजिक सहभागिता ने आयोजन को बनाया खास

कार्यक्रम का संचालन राजेश केसरवानी ने किया। सम्मान समारोह में रामबाबू अग्रहरि, राजकुमार जायसवाल, रजत केसरवानी, संतोष अग्रहरि, राजकुमार केसरवानी, रविन्द्र जायसवाल, संदीप केसरवानी सहित विभिन्न कमेटियों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

मुट्ठीगंज की इस रोशनी प्रतियोगिता ने धार्मिक आस्था, आकर्षक सजावट और सामाजिक सहभागिता का सुंदर संगम प्रस्तुत किया। बिजली कर्मचारियों की मेहनत और कमेटियों के सामूहिक प्रयासों से आयोजन यादगार बना।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765200 Articles

Share this story