मेधावी विद्यार्थियों की मेहनत और प्रतिभा से विद्यालय का बढ़ा गौरव : डॉ. राकेश कुमार

WhatsApp Channel Join Now
मेधावी विद्यार्थियों की मेहनत और प्रतिभा से विद्यालय का बढ़ा गौरव : डॉ. राकेश कुमार


मेधावी विद्यार्थियों की मेहनत और प्रतिभा से विद्यालय का बढ़ा गौरव : डॉ. राकेश कुमार


मेधावी विद्यार्थियों की मेहनत और प्रतिभा से विद्यालय का बढ़ा गौरव : डॉ. राकेश कुमार


अर्द्धवार्षिक परीक्षा के मेधावियों का हुआ सम्मान, प्रांतीय प्रतियोगिता में 14 स्वर्ण, सात रजत और पांच कांस्य पदक जीतने वाले विद्यार्थी सम्मानित

प्रयागराज, 02 नवंबर (हि.स.)। विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा ही विद्यालय की सबसे बड़ी पहचान है। सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने से उनका उत्साह बढ़ता है और दूसरे विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है। यह बातें ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिविल लाइंस के प्रधानाचार्य डॉ. राकेश कुमार ने सोमवार को विद्यालय में आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में कहीं।

उन्होंने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए आगामी 12 नवंबर से सुलतानपुर में होने वाली क्षेत्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को अग्रिम शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के विशाल सभागार में आयोजित समारोह में अर्द्धवार्षिक परीक्षा और प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित हुआ। पहले चरण में अर्द्धवार्षिक परीक्षा में अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर प्रधानाचार्य डॉ. राकेश कुमार ने पुरस्कार प्रदान किए। दूसरे चरण में सोनभद्र में आयोजित प्रांतीय वैदिक गणित एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 स्वर्ण, सात रजत और पांच कांस्य पदक सहित कुल 26 पदक प्राप्त किए। विजेता विद्यार्थियों को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य इन्द्रजीत त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना की। समारोह में विद्यालय के आचार्य, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771357 Articles

Share this story