मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. संजय सिंह को पितृशोक

WhatsApp Channel Join Now
मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. संजय सिंह को पितृशोक


प्रयागराज, 28 अगस्त (हि.स.)। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज के सर्जरी विभाग में प्रोफेसर डॉ. संजय सिंह के पिता डॉ. उदय प्रताप सिंह का शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और चिकित्सा जगत में शोक की लहर है।

परिजनों के अनुसार, डॉ. उदय प्रताप सिंह अपने पीछे प्रेम, संस्कार और जीवन की अनेक मधुर स्मृतियां छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। परिजनों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

शोकाकुल परिवार में उनकी पत्नी संगीता सिंह, पुत्र प्रो. डॉ. संजय सिंह एवं डॉ. सौरभ सिंह, पुत्रवधू डॉ. मयूरिका सिंह सहित वीरेंद्र प्रताप सिंह, अजय सिंह, गौरव सिंह एवं अन्य परिजन शामिल हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Share this story