किसानों को समय से खाद-बीज उपलब्ध कराएं, ओवररेटिंग पर होगी कार्रवाई : कुलजीत सिंह

WhatsApp Channel Join Now
किसानों को समय से खाद-बीज उपलब्ध कराएं, ओवररेटिंग पर होगी कार्रवाई : कुलजीत सिंह


किसानों को समय से खाद-बीज उपलब्ध कराएं, ओवररेटिंग पर होगी कार्रवाई : कुलजीत सिंह


किसानों को समय से खाद-बीज उपलब्ध कराएं, ओवररेटिंग पर होगी कार्रवाई : कुलजीत सिंह


किसान समृद्धि आयोग के सदस्य ने कौड़िहार में खाद विक्रेताओं और सहकारी समिति का किया निरीक्षण कृषि एवं सहायक विभागों के कार्यों की समीक्षा की

प्रयागराज, 18 नवंबर (हि.स.)। किसानों को खाद और बीज समय से उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। खाद की बिक्री निर्धारित दर पर हो और किसी भी स्थिति में किसानों से अधिक कीमत न वसूली जाए। वितरण व्यवस्था को सरल बनाने के साथ ही विक्रेता अपने अभिलेखों का सही ढंग से रखरखाव करें और उन्हें नियमित रूप से अपडेट रखें। यह निर्देश किसान समृद्धि आयोग के सदस्य कुलजीत सिंह ने बुधवार को कौड़िहार ब्लॉक में निरीक्षण के दौरान दिए।

आयोग के सदस्य ने क्षेत्र में निजी खाद विक्रेता और सहकारी समिति का निरीक्षण किया। उन्होंने विक्रेताओं को खाद एवं बीज की बिक्री समय से करने और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को निर्धारित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराना और वितरण प्रक्रिया को सुगम बनाना प्राथमिकता होनी चाहिए।

इसके बाद उन्होंने गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विकास भवन स्थित यमुना सभागार में कृषि एवं इससे जुड़े सहायक विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें सिंचाई, उद्यान, नलकूप, नहर और पशुपालन विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई।

कार्यक्रम के अंत में सदस्य ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने जनपद में खाद और बीज की उपलब्धता, पशुओं के स्वास्थ्य तथा क्रय केंद्रों पर धान एवं अन्य फसलों की खरीद से जुड़े विषयों पर विस्तार से जानकारी साझा की।

निरीक्षण और समीक्षा बैठक के दौरान जिला कृषि अधिकारी, उप कृषि निदेशक, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, सहायक अभियंता विद्युत नलकूप तथा सहकारिता विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779426 Articles

Share this story