सनातन संस्कृति के प्रेरणा पुंज योद्धा थे रामभक्त अशोक सिंघल : गणेश केसरवानी

WhatsApp Channel Join Now
सनातन संस्कृति के प्रेरणा पुंज योद्धा थे रामभक्त अशोक सिंघल : गणेश केसरवानी


श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख स्तंभ अशोक सिंघल की पुण्यतिथि पर प्रेरणा पार्क में भाजपाइयों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

प्रयागराज, 17 नवंबर (हि.स.)। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख स्तंभ और रामभक्त अशोक सिंघल ने अपना संपूर्ण जीवन भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और धार्मिक चेतना के विस्तार के लिए समर्पित कर दिया। वह सनातन संस्कृति के प्रेरणा पुंज योद्धा थे और सदैव रहेंगे। उनका ध्येयनिष्ठ जीवन, अदम्य इच्छाशक्ति और रामकाज के प्रति अटूट समर्पण हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। यह बातें महापौर गणेश केसरवानी ने मंगलवार को प्रेरणा पार्क, कीडगंज में अशोक सिंघल की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कहीं।

महापौर ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद के माध्यम से अशोक सिंघल ने देशभर के संतों, महात्माओं और रामभक्तों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनका जीवन समाज को सदैव राष्ट्र और धर्म के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता रहेगा।

इससे पहले महापौर गणेश केसरवानी की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अशोक सिंघल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम का संचालन महानगर उपाध्यक्ष प्रमोद मोदी ने किया। इसके संयोजक पार्षद रुद्रसेन जायसवाल रहे। इस अवसर पर विस्तारक धीरज गुप्ता, पूर्व पार्षद गिरि शंकर प्रभाकर, पदुम जायसवाल, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, पार्षद मुकेश कसेरा, श्याम चंद्र हेला, बब्बन प्रजापति, आलोक शुक्ला, मनोज मिश्रा, अजय अग्रहरि, नरेंद्र जायसवाल, अंकुश शर्मा, अनिल पांडेय, अनिल साहू, अरुण निषाद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778766 Articles

Share this story