पीएम स्वनिधि योजना में प्रयागराज को देश में पहला स्थान, महापाैर गणेश केसरवानी ने टीम को दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now
पीएम स्वनिधि योजना में प्रयागराज को देश में पहला स्थान, महापाैर गणेश केसरवानी ने टीम को दी बधाई


पीएम स्वनिधि योजना में प्रयागराज को देश में पहला स्थान, महापाैर गणेश केसरवानी ने टीम को दी बधाई


पीएम स्वनिधि योजना में प्रयागराज को देश में पहला स्थान, महापाैर गणेश केसरवानी ने टीम को दी बधाई


महापौर बोले- पथ विक्रेताओं के आर्थिक सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता के प्रयासों का मिला राष्ट्रीय सम्मान

प्रयागराज, 23 नवंबर (हि.स.)। पीएम स्वनिधि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और पथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों में प्रयागराज ने देश में पहला स्थान हासिल किया है। नगर निकाय श्रेणी में नगर निगम प्रयागराज को पीएम स्वनिधि सम्मान पुरस्कार समारोह-2026 में भारत में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि पर साेमवार काे महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल नगर निगम की उपलब्धि नहीं, बल्कि शहर के पथ विक्रेताओं के परिश्रम, आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का भी सम्मान है। उन्होंने नगर निगम, जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) और योजना से जुड़ी पूरी टीम को बधाई दी।

भारत सरकार की ओर से 20 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नगर निगम प्रयागराज को यह पुरस्कार प्रदान किया।

महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से रेहड़ी-पटरी और फुटपाथ पर कारोबार करने वाले छोटे व्यापारियों को आर्थिक संबल मिल रहा है। योजना ने पथ विक्रेताओं को वित्तीय समावेशन, डिजिटल लेन-देन और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़कर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि देश में प्रथम पुरस्कार मिलना प्रयागराज के लिए गौरव की बात है। यह उपलब्धि नगर निगम, डूडा और संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मेहनत, समर्पण और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। राष्ट्रीय स्तर पर मिले इस सम्मान से पूरी टीम का उत्साह बढ़ा है और भविष्य में और बेहतर काम करने की प्रेरणा मिली है।

महापौर ने विश्वास जताया कि नगर निगम और डूडा की टीम इसी प्रतिबद्धता के साथ काम करते हुए अधिक से अधिक पथ विक्रेताओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएगी। साथ ही प्रयागराज को विकास और सुशासन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782174 Articles

Share this story