सीएम ग्रिड रोड का निर्माण 19 नवंबर तक हर हाल में पूरा करें : गणेश केसरवानी

WhatsApp Channel Join Now
सीएम ग्रिड रोड का निर्माण 19 नवंबर तक हर हाल में पूरा करें : गणेश केसरवानी


समयसीमा और निर्माण की गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा, नगर आयुक्त के साथ महापौर ने किया स्थलीय निरीक्षण

प्रयागराज, 03 नवंबर (हि.स.)। सीएम ग्रिड रोड का निर्माण कार्य हर हाल में 19 नवंबर तक पूरा किया जाए। तय समयसीमा का पालन करने के साथ निर्माण की गुणवत्ता का भी पूरा ध्यान रखा जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह निर्देश महापौर गणेश केसरवानी ने मंगलवार को सिविल लाइंस प्रथम वार्ड में निर्माणाधीन सीएम ग्रिड रोड का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को दिए।

महापौर ने नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा के साथ मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों की प्रगति देखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से काम की स्थिति की जानकारी ली और निर्देश दिया कि निर्माण में तेजी लाते हुए निर्धारित समय में इसे पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी नियमित रूप से कार्यों की निगरानी करें और निर्माण के दौरान आने वाली बाधाओं का तत्काल समाधान कराएं।

महापौर ने कहा कि सीएम ग्रिड रोड परियोजना का उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना है। निर्माण पूरा होने पर आम नागरिकों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। इसलिए अधिकारी समयसीमा और गुणवत्ता, दोनों को प्राथमिकता दें।

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता अनिल कुमार, सहायक अभियंता गिरीश, अवर अभियंता विनोद पटेल, राजू पाठक, आकाश सोनकर और श्याम चंद्र सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771916 Articles

Share this story