प्रयागराज : कोल्ड स्टोर हादसे को सपा ने बताया हृदय विदारक,मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख आर्थिक मदद की घोषणा

WhatsApp Channel Join Now
प्रयागराज : कोल्ड स्टोर हादसे को सपा ने बताया हृदय विदारक,मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख आर्थिक मदद की घोषणा


प्रयागराज, 24 मार्च (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) ने फाफामऊ कोल्ड स्टोर हादसे को हृदय विदारक घटना बताते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से मंगलवार को जानकारी दी कि पार्टी की ओर से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को इलाज के लिए 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने राज्य सरकार से भी पीड़ितों को उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके।

सपा प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष से फोन पर निर्देश मिलने के बाद मृतकों के परिजनों एवं घायलों से संपर्क कर उनके बैंक खातों की जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि पार्टी द्वारा घोषित आर्थिक सहायता राशि शीघ्र उनके खातों में भेजी जा सके।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Share this story