कोल्ड स्टोरेज हादसे में मृत चारों मजदूरों के शव का हुआ पोस्टमार्टम
प्रयागराज, 24 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में हुए कोल्ड स्टोरेज हादसे में मृत चारों मजदूरों के शवों का मंगलवार दोपहर बाद किया गया। पुलिस ने हादसे में मृत बिहार के तीन मजदूरों का शव सरकारी एम्बुलेंस से भिजवाया। जबकि हादसे में मृत कोल्ड स्टोरेज के आपरेटर जगदीश का शव उसके परिवार को अंतिम संस्कार के लिए शौप दिया गया।
पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि हादसे में मृत आदर्श कोल्ड स्टोरेज का आपरेटर प्रयागराज जिले के फाफामऊ थाना क्षेत्र के चंदापुर मलाका हर-हर निवासी जगदीश सिंह (36) पुत्र अशोक कुमार का शव उसके भाई प्रवीन को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए दे दिया गया। हादसे में मृत बिहार के सहरसा जिले में स्थित सलखुआ थाना क्षेत्र के पिपरा बेलवा निवासी सनोज चौधरी (३६) पुत्र स्वर्गीय विद्यानंद चौधरी, मसीन्दर सादा (19) पुत्र सक्को सादा, ज्योतिष सादा (18) पुत्र मुन्नुलाल सादा का शव बिहार से उमेश चौधरी एवं उनके परिवार के सदस्यों को सरकारी एम्बुलेंस के माध्यम से बिहार के लिए भेज दिया गया। हादसे में मृत सभी मजदूरों की मौत गंभीर चोंट आने की वजह से हुई है।
सपा नेता पूर्व मंत्री अंसार अहमद सहित 7 नामजद एवं पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा
डीसीपी गंगानगर ने बताया कि इस संबंध फाफामऊ थाने में हत्या सहित विभिन्न धाराओं में कोल्ड स्टोरेज मालिक अंसार अहमद निवासी चंदापुर, उनके बेटे मंसूर, मैनेजर उस्मान, अलाउद्दीन, मो.असलम बाबा, जावेद, मो.इरफान और पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम ने अंसार अहमद सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
आलू एवं अन्य सामान को ले रहे लोगहादसे के बाद मंगलवार को मलवा हटाने में प्रशासन की टीमें लगी हुई हैं। वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोग सुबह से आलू भरकर ले जा रहे हैं। कुछ लोग मलवे से निकलने वाली सरिया और ईंट ढोकर अपने अपने घरों में ले जा रहे हैं।
निलम्बित किए गए जिला उद्यान अधिकारी इस प्रकरण में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर जिला उद्यान अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव को निलम्बित कर दिया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

