रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा में मिलेगी मदद : प्रो. मंदार एस. कार्यकर्ते

WhatsApp Channel Join Now
रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा में मिलेगी मदद : प्रो. मंदार एस. कार्यकर्ते


ट्रिपलआईटी में रक्तदान शिविर, शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों ने उत्साह से किया स्वैच्छिक रक्तदान

प्रयागराज, 02 अक्टूबर (हि.स.)। रक्तदान मानव जीवन की रक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण सामाजिक दायित्व है। उक्त बातें शुक्रवार को भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी), इलाहाबाद में रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रक्तदान शिविर को संबोधित करते हुए संस्थान के कुलसचिव प्रो. मंदार एस. कार्यकर्ते ने कहीं।

स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। उन्होंने शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थियों से रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी), इलाहाबाद में रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय, प्रयागराज के सहयोग से आयोजित शिविर का उद्घाटन संस्थान के कुलसचिव प्रो. मंदार एस. कार्यकर्ते ने स्वयं रक्तदान कर किया। शिविर में करीब 70 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

शिविर में संस्थान के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी तथा छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों ने मानव जीवन की रक्षा और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।

शिविर के आयोजन में संस्थान स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. बीएस संजीव, कपिल श्रीवास्तव और बिनोद नारायण त्रिपाठी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वास्थ्य केंद्र की ओर से डॉ. अशोक कुमार, डॉ. आदर्श दूबे, डॉ. अमन धर, डॉ. कौशलेश द्विवेदी, प्रिया पाल, ब्लेसी एनीशजू, मो. इजहार, जयभूषण त्रिपाठी और विनोद पाठक ने सहयोग किया।

मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय की ओर से डॉ. श्रेया वर्मा, साधना सिंह, कुलदीप सिंह, बृजेश कुमार पाण्डेय, अवधेश कुमार, सुनील कुमार पाण्डेय, रमाकांत यादव और अजय कुमार ने शिविर में सेवाएं दीं।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Share this story