हनुमान जयंती पर निकलेगी विशाल श्री हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा

WhatsApp Channel Join Now
हनुमान जयंती पर निकलेगी विशाल श्री हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा


मारूति नंदन की दिव्यता पूर्ण झांकी की अगुवाई फिल्म हनुमान अंश के कलाकार करेंगे : डा उदय प्रताप सिंह

प्रयागराज, 01 नवंबर (हि.स.)। हनुमान जयंती के अवसर पर 07 नवंबर को प्रयाग उत्थान समिति के द्वारा हनुमान जयंती के अवसर पर विशाल हनुमान जन्मोत्सव की की भव्य शोभायात्रा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा की अगुवाई हनुमान अंश फिल्म के कलाकार शोभिनव सत्या सहित सभी कलाकार कला का प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे। यह जानकारी रविवार को एक होटल मीडिया से समिति के अध्यक्ष डा उदय प्रताप सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि शोभायात्रा 7 नवंबर को दोपहर 3 बजे पथरचट्टी रामलीला कमेटी रामबाग से आरंभ होकर कोठापारचा, रामभवन, बहादुर गंज ,मोतीमहल हीवेट रोड,जानसेन गंज, निरंजन रेलवे पुल मार्ग से होते हुए सिविल लाइन हनुमत निकेतन हनुमान मंदिर में विश्राम होगी। समिति के महामंत्री अभिषेक ठाकुर ने बताया कि मारुति नंदन की दिव्यता पूर्ण झांकी निकाली जाएगी। इसके अलावा हनुमत निकेतन सिविल लाइन हनुमान मंदिर के प्रांगण में भजन संगीत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा और हनुमान अंश के कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा।

प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि शोभायात्रा मार्ग के हर चौराहे पर आरती के लिए स्वागत मंच और तोरण द्वार बनाए जाएंगे और घर से पुष्प वर्षा किया जाएगा। शोभायात्रा में बैडं बाजा, डीजे,बैंड,ढोल,नगाड़ा ध्वज पताका देवी देवताओं झांकियां शामिल रहेगी।

इस मौके पर फिल्म हनुमान अंश के कलाकार गौतम त्रिपाठी,धर्मेंद्र भैया, सतीश केसरवानी,हरीश त्रिपाठी,राकेश जायसवाल ,शिवम अग्रहरी,प्रवीण केसरवानी आलोक केसरवानी, निवेश मित्तल प्रियवंदा उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770686 Articles

Share this story