प्रभु का साक्षात दर्शन होता है प्रसाद : गणेश केसरवानी

WhatsApp Channel Join Now
प्रभु का साक्षात दर्शन होता है प्रसाद : गणेश केसरवानी


प्रयागराज, 02 अप्रैल (हि.स.)। प्रसाद यानी प्रभु का साक्षात दर्शन होता है। यह बातें हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मेडिकल कॉलेज चौराहे पर के पास आयोजित विशाल भंडारे का शुभारंभ करते हुए प्रयागराज महापौर गणेश केसरवानी ने कही।

उन्होंने सभी भक्तों से कहा कि यथाशक्ति भंडारे का आयोजन कर प्रसाद का वितरण करना चाहिए, क्योंकि एक दूसरे से अपने संबंध बनाने का एक सशक्त मार्ग भी है l

हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर निकट मेडिकल कॉलेज चौराहे पर विशाल भंडारे का आयोजन स्थानीय लोगों के द्वारा किया गया l

उक्त अवसर पर पूर्व पार्षद प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी पवन श्रीवास्तव, पार्षद रितेश मिश्रा, पार्षद आशीष द्विवेदी, आशा देवी, भोला सिंह, विकास गुप्ता, सुरेश कुशवाहा, अजय कुमार विश्वकर्मा, राज नारायण यादव, सतीश साहू, राजा यादव, दिलीप कुमार, अवधेश शुक्ला, रंजीत, राहुल, अमरनाथ, अंकित, मनोज, शैलेश, सूर्य प्रताप, अब्दुल आदिल सहित अनेक भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया l

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Share this story