प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर स्थिर, सभी तटबंध सुरक्षित

WhatsApp Channel Join Now
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर स्थिर, सभी तटबंध सुरक्षित


प्रयागराज, 27 अगस्त (हि.स.)। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर सामान्य स्थिति में बना हुआ है। प्रशासन के अनुसार सभी तटबंध सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की चिंता की स्थिति नहीं है।

जिला प्रशासन की ओर से जारी जलस्तर रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार सुबह आठ बजे प्रयागराज में यमुना नदी का जलस्तर नैनी में 79.52 मीटर दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में पांच सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। यहां बारिश नहीं हुई। गंगा नदी का जलस्तर फाफामऊ में 80.50 मीटर दर्ज किया गया। इसमें पिछले 24 घंटे में 13 सेंटीमीटर की कमी आई है। छतनाग में गंगा का जलस्तर 79.09 मीटर रहा, जिसमें आठ सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, बक्शी बांध स्थित एसटीपी पर जलस्तर 79.74 मीटर दर्ज किया गया, जिसमें पांच सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। सभी स्थानों पर बारिश शून्य दर्ज की गई। जिला प्रशासन के अनुसार प्रयागराज में गंगा-यमुना के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। फिलहाल दोनों नदियों का जलस्तर खतरे के निशान 84.734 मीटर से काफी नीचे है। प्रशासन ने बताया कि जिले के सभी तटबंध सुरक्षित हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Share this story