कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, लखनऊ में करता था नौकरी

WhatsApp Channel Join Now
कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, लखनऊ में करता था नौकरी


प्रयागराज, 23 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित सिविल लाइन थाना क्षेत्र के म्योररोड राजापुर में मंगलवार को कमरे के अंदर फंदे से एक युवक का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि मूलतः नेपाल वासी महेंद्र नेथपाने (30) पुत्र शिवानंद नेथपाने पढ़ाई पूरी करने के बाद लखनऊ स्थित एक इंजीनियर में नौकरी करता था। मृतक के पिता शिवानंद नेथपाने सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित एक माने-जाने स्कूल के कर्मचारी हैं। सिविल लाइन के म्योररोड राजापुर में परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार को सिविल लाइन स्थित आवास के अंदर कमरे में महेन्द्र नेथपाने का शव फंदे से लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। परिवार के लोगों ने बताया कि लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व महेन्द्र की शादी हुई थी। वर्तमान में महेन्द्र की मां और पत्नी नेपाल गए हुई हैं। वह लखनऊ से सोमवार को यहां आया था।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Share this story