युवाओं को बेहतर भविष्य की ओर पहला कदम बढ़ाने का अवसर है रोजगार महोत्सव : सिद्धार्थ नाथ सिंह

WhatsApp Channel Join Now
युवाओं को बेहतर भविष्य की ओर पहला कदम बढ़ाने का अवसर है रोजगार महोत्सव : सिद्धार्थ नाथ सिंह


युवाओं को बेहतर भविष्य की ओर पहला कदम बढ़ाने का अवसर है रोजगार महोत्सव : सिद्धार्थ नाथ सिंह


युवाओं को बेहतर भविष्य की ओर पहला कदम बढ़ाने का अवसर है रोजगार महोत्सव : सिद्धार्थ नाथ सिंह


दो दिवसीय रोजगार महोत्सव में 100 से अधिक कंपनियां कर रहीं प्रतिभाग, पहले दिन 8742 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा, 1147 का हुआ चयन

प्रयागराज, 17 नवंबर (हि.स.)। रोजगार महोत्सव युवाओं को बेहतर जीवन और उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है। बेरोजगार अभ्यर्थी इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने जीवन के नए चरण में प्रवेश करने के लिए पहला कदम बढ़ाएं। यह बातें पूर्व मंत्री एवं शहर पश्चिमी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने मंगलवार को शम्भूनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, झलवा में आयोजित दो दिवसीय रोजगार महोत्सव-2026 के शुभारंभ के अवसर पर कहीं।

उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज और शम्भूनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस रोजगार महोत्सव में 100 से अधिक कंपनियां 35 हजार रिक्त पदों पर चयन के लिए प्रतिभाग कर रही हैं। महोत्सव के पहले दिन 17 नवंबर को 54 कंपनियों के लिए 8742 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कर प्रतिभाग किया। इनमें से कुल 1147 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों में चयन किया गया।

कार्यक्रम की रूपरेखा सहायक निदेशक, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय राजीव कुमार यादव ने प्रस्तुत की। इस अवसर पर सेवायोजन प्रयागराज परिक्षेत्र के उप निदेशक रवि शेखर आनंद और शम्भूनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के सचिव अभिषेक तिवारी ने अभ्यर्थियों को प्रेरित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

संस्थान के संस्थापक कौशल कुमार तिवारी ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने के साथ ही उद्योगों और शैक्षणिक संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलते हैं और कंपनियों को योग्य प्रतिभाएं चुनने का मंच मिलता है।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. आरके सिंह ने अतिथियों और रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778866 Articles

Share this story