रानी लक्ष्मीबाई के साहस और भाऊराव देवरस के सेवाभाव से प्रेरणा लें विद्यार्थी : डॉ. राकेश कुमार

WhatsApp Channel Join Now
रानी लक्ष्मीबाई के साहस और भाऊराव देवरस के सेवाभाव से प्रेरणा लें विद्यार्थी : डॉ. राकेश कुमार


रानी लक्ष्मीबाई के साहस और भाऊराव देवरस के सेवाभाव से प्रेरणा लें विद्यार्थी : डॉ. राकेश कुमार


ज्वाला देवी इंटर कॉलेज में दोनों महान विभूतियों की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई

प्रयागराज, 19 नवंबर (हि.स.)। विद्यार्थियों को रानी लक्ष्मीबाई के अदम्य साहस और राष्ट्रप्रेम तथा भाऊराव देवरस के समर्पण और सेवाभाव से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके जीवन से अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की सीख मिलती है। विद्यार्थियों को इन आदर्शों को अपने दैनिक जीवन और अध्ययन में अपनाना चाहिए। यह बातें ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिविल लाइंस के प्रधानाचार्य डॉ. राकेश कुमार ने गुरुवार को विद्यालय में आयोजित जयंती समारोह में कहीं।

विद्यालय के विशाल सभागार में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई और प्रख्यात समाजसेवी एवं विचारक भाऊराव देवरस की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने दोनों महान विभूतियों के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विचार प्रस्तुत किए।

विद्यार्थियों ने रानी लक्ष्मीबाई के अदम्य साहस, राष्ट्रप्रेम और बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन स्वाभिमान और संघर्ष की प्रेरणा देता है। वहीं भाऊराव देवरस के सामाजिक योगदान, सादगी, संगठन और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण को याद किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की आचार्या गरिमा जायसवाल के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्य और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780095 Articles

Share this story