सत्ता में 2047 तक आने वाले नहीं राहुल और उनके दोस्त अखिलेश यादव : केशव प्रसाद मौर्य

WhatsApp Channel Join Now
सत्ता में 2047 तक आने वाले नहीं राहुल और उनके दोस्त अखिलेश यादव : केशव प्रसाद मौर्य


सत्ता में 2047 तक आने वाले नहीं राहुल और उनके दोस्त अखिलेश यादव : केशव प्रसाद मौर्य


स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह राठौर के समर्थन में जुटने का आह्वान

प्रयागराज, 08 अक्टूबर (हि.स.)। राहुल गांधी और उनके दोस्त अखिलेश यादव वर्ष 2047 तक सत्ता में आने वाले नहीं हैं। प्रदेश में विकास की नई धारा बह रही है और सुशासन की नींव मजबूत हुई है। स्नातक एमएलसी चुनाव में पूरी ताकत के साथ कार्यकर्ता जुटे और भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने के कड़ी मेहनत करें। यह बातें गुरुवार को केपी कम्यूनिटी सेंटर में आयोजित प्रयागराज में स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर आयोजित जिला समन्वयक बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहीं।

उन्होंने इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव राज्यसभा में तीसरा प्रत्याशी उतारने की बात करते रहे, लेकिन जब उन्हें पता चला कि उनके विधायकों में भगदड़ मच गई है तो उन्होंने तीसरा प्रत्याशी नहीं उतारा। उन्होंने दावा किया कि स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा के सभी प्रत्याशी भारी मतों से जीत हासिल करेंगे।

ईवीएम और निर्वाचन आयोग को लेकर विपक्ष के सवालों पर उन्होंने कहा कि जब विपक्ष चुनाव हारता है तो उसका दोष ईवीएम पर डाल देता है, जबकि चुनाव जीतने पर वही प्रक्रिया सही लगती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्नातक एमएलसी चुनाव बैलेट पेपर से होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया ईवीएम से हो या बैलेट पेपर से, प्रदेश की जनता का समर्थन भाजपा के साथ है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विधान परिषद चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर पार्टी को और मजबूत करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने और संगठन की तैयारियों को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अनिल भदौरिया, कुश श्रीवास्तव, विजय द्विवेदी और अशोक पटेल ने मंच से भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह राठौर के समर्थन की अपील की।

कार्यक्रम में भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, एमएलसी चुनाव सह संयोजक मानवेंद्र सिंह, सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. बीके सिंह, महापौर गणेश केसरवानी, जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, यमुनापार जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, विधायक फूलपुर दीपक पटेल, गुरु प्रसाद मौर्य, पीयूष रंजन निषाद, राजमणि कोल, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, नीरज त्रिपाठी, अमरनाथ यादव, कन्हैया लाल पांडेय, शिवदत्त पटेल, शिखा रस्तोगी, रूपम त्रिपाठी, ज्योति केसरवानी, मनोज निषाद, अनिरुद्ध सिंह पटेल, विनोद तिवारी, शैलेंद्र पांडेय, बृजेश त्रिपाठी, आशीष केसरवानी, अरुण मिश्रा, तुलसी राम सरोज, राजू पाल, आशीष प्रजापति, उमेश तिवारी, विवेक मिश्रा, आत्मधर दुबे, दीपक परासर, विश्व गौरव सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन अवधेश चंद्र गुप्ता ने किया।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Share this story