प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने शुरू किया ऑनलाइन ई-ऑफिस पोर्टल, अब ऑनलाइन होगी संपत्तियों की नीलामी

WhatsApp Channel Join Now
प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने शुरू किया ऑनलाइन ई-ऑफिस पोर्टल, अब ऑनलाइन होगी संपत्तियों की नीलामी


प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने शुरू किया ऑनलाइन ई-ऑफिस पोर्टल, अब ऑनलाइन होगी संपत्तियों की नीलामी


प्रयागराज, 15 मई (हि.स.)। आमजन की सुविधा के लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को अपनी विभिन्न योजनाओं में रिक्त संपत्तियों की नीलामी प्रक्रिया को ऑनलाइन करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। यह जानकारी प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ऋषि राज ने दी।

उन्होंने बताया कि प्राधिकरण ने इसके लिए नया ऑनलाइन ई-ऑफिस पोर्टल विकसित किया है, जिसका शुभारंभ शुक्रवार को मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने प्राधिकरण सभागार, 8वीं इंदिरा भवन में किया।

उन्होंने बताया कि नए पोर्टल के माध्यम से नागरिक अब ऑनलाइन ही संपत्तियों की नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। पोर्टल का लिंक प्रयागराज विकास प्राधिकरण की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है, जिससे लोगों को पारदर्शी और सरल प्रक्रिया का लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष ऋषि राज, सचिव अजीत प्रताप सिंह, नगर नियोजक जीतेन्द्र सिंह, अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार तथा जोनल अधिकारी सूरज कुमार पटेल सहित प्राधिकरण के अभियंता और कर्मचारी उपस्थित रहे।

पीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल शुरू होने से संपत्ति नीलामी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सुगम और समयबद्ध होगी, जिससे आम नागरिकों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Share this story