डबल इंजन की सरकार में विकास की ओर अग्रसर है उद्योग और व्यापार : नन्दी
डीलर मिलन समारोह में मंत्री नन्दी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यापारियों को किया सम्मानित
प्रयागराज, 05 अप्रैल (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया है। डबल इंजन की सरकार में उद्योग और व्यापार विकास की ओर अग्रसर है।
यह बातें रविवार को चक मुंडेरा बमरौली स्थित होटल जसवंत विलास में एलीट ग्लोबल इण्टरप्राइजेज द्वारा आयोजित डीलर मिलन समारोह को संबोधित करते हुए उप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी ने कही।
उन्होंने कहा कि आज जहां दुनिया में विकास का मंजर है,वहीं अभी हाल ही में जेवर में एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन हुआ है। बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे के बाद अब गंगा एक्सप्रेसवे बनकर तैयार है। पिछली सरकारों में जहां गुंडे माफिया हावी थे,वहीं डबल इंजन की सरकार में कानून व्यवस्था का राज है। उद्योग एवं व्यापार आज फल-फूल रहे हैं।
इस मौके पर मंत्री नन्दी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले डीलर्स को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया और व्यापारिक जगत की नवीन संभावनाओं पर चर्चा की।
इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री बाबूलाल भंवरा, एलीट ग्लोबल इण्टरप्राइजेज के संस्थापक एवं संयोजक अनिल अरोड़ा, कीमती लाल अरोड़ा, अशोक अरोड़ा,संदीप अरोड़ा,सौरभ अरोड़ा,वैभव अरोड़ा,जॉइंट प्रेसिडेंट (सेल्स एवं मार्केटिंग) एग्री बिजनेस लिमिटेड मुकेश मिश्र, एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट (राइस) सूरज मुकुल,हेड सेल्स डेवलपमेंट एण्ड ट्रेड मार्केटिंग अभिषेक मजूमदार, क्लस्टर हेड अशोक कुमार, हेड सेल्स प्रीमियम डिवीजन विवेक कंवर, एग्री बिजनेस लिमिटेड की समस्त कोर टीम सहित रतन टण्डन,विनय साहू,मुकुल जायसवाल,राजीव वैश्य एवं पप्पू निमी थरिया सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

