आयुष की शानदार पारी से त्रिवेणी बी ने दर्ज की जीत

WhatsApp Channel Join Now
आयुष की शानदार पारी से त्रिवेणी बी ने दर्ज की जीत


बीसेट टैलेंट हंट अंडर-10 क्रिकेट प्रतियोगिता में ब्लू इलेवन को 48 रन से हराया

प्रयागराज, 04 अक्टूबर (हि.स.)। आयुष यादव की शानदार 63 रन की पारी की बदौलत त्रिवेणी क्लब बी ने बीसेट टैलेंट हंट अंडर-10 क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मुकाबले में ब्लू इलेवन को 48 रन से हराकर पूरे अंक हासिल किए। आयुष यादव ने 65 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौकों की मदद से 63 रन बनाए।

प्रयागराज के दांदूपुर मैदान पर रविवार को खेले गए मुकाबले में त्रिवेणी बी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 146 रन बनाए। आयुष यादव के अलावा आयुष कुमार ने 24 रन का योगदान दिया। ब्लू इलेवन की ओर से कुंजी पांडेय ने दो विकेट लिए, जबकि असद अली, दिव्यराज ठाकुर और रुहान को एक-एक सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लू इलेवन की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 98 रन ही बना सकी। असद अली ने नाबाद 20, आदर्श ने 20 और रुहान ने 17 रन बनाए। त्रिवेणी बी की ओर से आयुष पांडेय और हिमांशु यादव ने दो-दो विकेट लिए, जबकि समर्थ को एक विकेट मिला।

शानदार गेंदबाजी के लिए आयुष पांडेय को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Share this story