मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 92 जोड़े विवाह बंधन में बंधे

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 92 जोड़े विवाह बंधन में बंधे


मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 92 जोड़े विवाह बंधन में बंधे


नवदंपतियों को उपहार भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

प्रयागराज, 27 जून (हि.स.)। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को जनता इंटर कॉलेज, रूदापुर सहसों में 92 नवदंपतियों का विवाह समारोह उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सभी नवविवाहित जोड़ों को उपहार सामग्री भेंट कर उनके सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।

समारोह में विकासखंड फूलपुर के 15, बहरिया के 31, बहादुरपुर के 24 तथा सहसों के 22 जोड़ों सहित कुल 92 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख सहसों श्रीमती गीता सिंह एवं अन्य अतिथियों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी तथा संबंधित विकासखंडों के खंड विकास अधिकारी भी मौजूद रहे। समारोह का संचालन वैभव सिंह ने किया।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान करने के साथ सामाजिक समरसता और सामूहिक सहभागिता को भी बढ़ावा दे रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Share this story