लाभांश बढ़ने से राशन विक्रेताओं को आर्थिक संबल, मजबूत होगा सार्वजनिक वितरण तंत्र : नंदी

WhatsApp Channel Join Now
लाभांश बढ़ने से राशन विक्रेताओं को आर्थिक संबल, मजबूत होगा सार्वजनिक वितरण तंत्र : नंदी


लाभांश बढ़ने से राशन विक्रेताओं को आर्थिक संबल, मजबूत होगा सार्वजनिक वितरण तंत्र : नंदी


लाभांश बढ़ने से राशन विक्रेताओं को आर्थिक संबल, मजबूत होगा सार्वजनिक वितरण तंत्र : नंदी


लाभांश बढ़ने से राशन विक्रेताओं को आर्थिक संबल, मजबूत होगा सार्वजनिक वितरण तंत्र : नंदी


नन्दी बोले- उचित दर विक्रेताओं का लाभांश 90 रूपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति क्विंटल, 78 हजार से अधिक को मिलेगा लाभ

प्रयागराज, 17 अगस्त (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने उचित दर विक्रेताओं के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उनके लाभांश को 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने से प्रदेश के 78 हजार से अधिक राशन विक्रेताओं को सीधा लाभ मिलेगा। इससे उन्हें आर्थिक संबल मिलेगा और सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने में सहायता होगी। यह बातें सोमवार को जिला पंचायत सभागार में उचित दर विक्रेताओं के बढ़े हुए लाभांश के शुभारंभ और सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी के तहत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता प्रतिक्रिया प्रणाली के शुभारंभ के अवसर पर समारोह आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहीं।

उन्होंने कहा कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों तक खाद्यान्न की सुगम एवं पारदर्शी पहुंच सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। इसके साथ ही उचित दर विक्रेताओं के हितों का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। लाभांश में वृद्धि इसी दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था से उचित दर विक्रेताओं के पारिश्रमिक में पारदर्शिता आएगी और राशन वितरण की प्रक्रिया अधिक सरल होगी। उन्होंने कहा कि ई-पॉस आधारित व्यवस्था से सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ी है। सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी के तहत उचित दर विक्रेताओं की प्रतिक्रिया प्रणाली शुरू होने से राशन वितरण से जुड़ी समस्याओं और सुझावों को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। इससे विभाग और उचित दर विक्रेताओं के बीच बेहतर समन्वय भी स्थापित होगा।

सोमवार को जिला पंचायत सभागार में उचित दर विक्रेताओं के बढ़े हुए लाभांश के शुभारंभ और सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी के तहत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता प्रतिक्रिया प्रणाली के शुभारंभ के अवसर पर समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए गए शुभारंभ का सजीव प्रसारण भी किया गया।39 वस्तुओं की बिक्री से बढ़ेगी आमदनीमंत्री ने कहा कि उचित दर दुकानों को केवल राशन वितरण केंद्र तक सीमित न रखते हुए उन्हें लाभप्रद और जन-सुविधा केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। उचित दर विक्रेताओं को दैनिक उपयोग की 39 मानक वस्तुओं की बिक्री की अनुमति दी गई है। इससे उनकी आय के अतिरिक्त साधन उपलब्ध होंगे।उन्होंने बताया कि उचित दर दुकानों को कॉमन सर्विस सेंटर के रूप में विकसित करने तथा वहां बिजली का बिल जमा करने की सुविधा शुरू करने की घोषणा की गई है। इसके अलावा राशन कार्ड विभाजन, यूनिट निरस्तीकरण, यूनिट स्थानांतरण, राशन कार्ड स्थानांतरण और समर्पण जैसी विभिन्न सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई हैं।

प्रयागराज के 2157 विक्रेताओं को मिलेगा लाभ

मंत्री नन्दी ने बताया कि प्रयागराज में लाभांश वृद्धि के परिणामस्वरूप 2157 उचित दर विक्रेताओं के लिए प्रतिवर्ष लगभग 9 करोड़ 59 लाख रुपये की बजटीय व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर छह उचित दर विक्रेताओं को बढ़े हुए लाभांश के प्रतीकात्मक चेक भी वितरित किए गए।कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं प्रयागराज शहर पश्चिमी विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह, महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) विजय शर्मा, एसडीएम अंकित कुमार वर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार सिंह सहित विभागीय अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में उचित दर विक्रेता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Share this story