पात्र मतदाताओं के नाम सूची में अधिकाधिक जुड़वाएं कार्यकर्ता : ज्ञानेश्वर शुक्ल

WhatsApp Channel Join Now
पात्र मतदाताओं के नाम सूची में अधिकाधिक जुड़वाएं कार्यकर्ता : ज्ञानेश्वर शुक्ल


पात्र मतदाताओं के नाम सूची में अधिकाधिक जुड़वाएं कार्यकर्ता : ज्ञानेश्वर शुक्ल


बूथों पर घर-घर संपर्क कर नए मतदाताओं से भरवाएं फार्म-6, नारीबारी मंडल में हुई परिचयात्मक बैठक

प्रयागराज, 22 नवंबर (हि.स.)। मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम जुड़वाना संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रिय होकर घर-घर संपर्क करें और पात्र युवाओं का फार्म-6 भरवाकर उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ें। यह बात बारा विधानसभा प्रभारी ज्ञानेश्वर प्रसाद शुक्ल ने रविवार को नारीबारी मंडल में आयोजित परिचयात्मक बैठक में कही।

भारतीय जनता पार्टी यमुनापार के नारीबारी मंडल में श्री सर्वेश्वर हनुमान मंदिर एवं चतुर्वेदी मार्केटिंग में मंडल अध्यक्ष आशीष पाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें विधानसभा प्रभारी ज्ञानेश्वर प्रसाद शुक्ल और विधानसभा विस्तारक आशुतोष सोनी का परिचय कराया गया। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के साथ मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान पर चर्चा हुई।

विधानसभा विस्तारक आशुतोष सोनी ने कहा कि बूथ संगठन की सबसे मजबूत इकाई है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ की मतदाता सूची का सत्यापन करे और नए मतदाताओं की पहचान कर अभियान को समयबद्ध तरीके से पूरा कराए। जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि संगठन की शक्ति बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता से सीधे संवाद में है। पात्र मतदाताओं को सूची से जोड़ना लोकतंत्र को मजबूत करने का महत्वपूर्ण कार्य है।

मंडल अध्यक्ष आशीष पाल ने कहा कि नारीबारी मंडल के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से बूथों पर संपर्क अभियान चलाकर नए मतदाताओं को जोड़ेंगे। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने विधानसभा प्रभारी ज्ञानेश्वर प्रसाद शुक्ल, विस्तारक आशुतोष सोनी और मंडल अध्यक्ष आशीष पाल को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

बैठक में मंडल महामंत्री सूर्य प्रताप सिंह, द्विजेश पांडेय, कुलदीप पाठक, धर्मराज पाल, उमेश शुक्ला, प्रदीप मिश्र, राम कैलाश पांडेय, अक्षय विश्वकर्मा, कांतेश्वर नाथ ठाकुर, देवेंद्र मिश्र, बृजेश मिश्र, इंद्रेश आदिवासी और दिव्यांशु चतुर्वेदी सहित शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781520 Articles

Share this story