सेवा और सुशासन की गाथा को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया प्रस्तुत

WhatsApp Channel Join Now
सेवा और सुशासन की गाथा को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया प्रस्तुत


सेवा और सुशासन की गाथा को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया प्रस्तुत


नमो सेवा गाथा’ में आतंकवाद, सुरक्षा और बदलते भारत की तस्वीर दिखाई

प्रयागराज, 08 अक्टूबर (हि.स.)। सेवा, सुशासन और बदलते भारत की तस्वीर को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन तक पहुंचाया गया। यमुनापार के बारा विधानसभा क्षेत्र के नारीबारी स्थित चतुर्वेदी मार्केटिंग खाद-बीज केंद्र पर गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘नमो सेवा गाथा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी सहित मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक के सार्वजनिक जीवन से जुड़े सेवा और सुशासन के प्रसंगों को प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही आतंकवाद, दंगों, रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा एवं बचाव तथा अलग-अलग समय की परिस्थितियों से जुड़े विषयों को भी नाट्य रूप में मंचित किया गया।

नाटक के माध्यम से युवा पीढ़ी को देश में समय के साथ हुए बदलावों और विभिन्न परिस्थितियों से परिचित कराने का प्रयास किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक वक्तव्यों और संदेशों को भी प्रस्तुति का हिस्सा बनाया गया। कलाकारों ने संवाद और अभिनय के माध्यम से सामाजिक एवं राष्ट्रीय विषयों को लोगों तक पहुंचाया।

इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि नुक्कड़ नाटक जनसामान्य तक किसी विषय को सहज और प्रभावी ढंग से पहुंचाने का माध्यम है। ‘नमो सेवा गाथा’ के माध्यम से सेवा, सुशासन और देश में हुए विभिन्न परिवर्तनों से जुड़े प्रसंगों को लोगों के सामने प्रस्तुत किया गया।

उन्होंने कहा कि ऐसी प्रस्तुतियां विशेष रूप से युवाओं को देश की विभिन्न परिस्थितियों और घटनाक्रमों को समझने का अवसर देती हैं।

नुक्कड़ नाटक का मंचन संस्कृति विभाग से जुड़े अभिषेक सिंह, कृष्ण कुमार सत्यार्थी, दिलीप कुमार चौधरी, शिवानी भारतीय, शाम्भवी, अंकिता, रिया, खुशी, करिश्मा, स्निग्धा, साक्षी और नरेंद्र सहित कलाकारों ने किया। कलाकारों की प्रस्तुति पर उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्सा

हवर्धन किया।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Share this story