प्रयागराज के यमुनापार की चारों विधानसभा सीटों पर कमल खिलाने का संकल्प लें कार्यकर्ता : अनिल सिंह

WhatsApp Channel Join Now
प्रयागराज के यमुनापार की चारों विधानसभा सीटों पर कमल खिलाने का संकल्प लें कार्यकर्ता : अनिल सिंह


प्रयागराज के यमुनापार की चारों विधानसभा सीटों पर कमल खिलाने का संकल्प लें कार्यकर्ता : अनिल सिंह


सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान नवनियुक्त जिला प्रभारी ने की संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा

प्रयागराज, 23 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं से वर्ष 2027 में यमुनापार की चारों विधानसभा सीटों पर पार्टी की जीत के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। एकजुटता और मजबूत संगठन के बल पर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। यह बातें बुधवार को भाजपा कार्यालय सिविल लाइंस में भाजपा के नवनियुक्त यमुनापार जिला प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष मिर्जापुर अनिल सिंह ने कहीं।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

बुधवार को नवनियुक्त जिला प्रभारी के परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। इसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अनिल सिंह का स्वागत एवं अभिनंदन किया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने की।

जिला प्रभारी अनिल सिंह ने स्वागत के लिए सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि स्वागत तभी सार्थक होगा, जब सभी कार्यकर्ता संगठन के लक्ष्य के लिए पूरी निष्ठा से जुटेंगे। उन्होंने कहा कि यमुनापार के कार्यकर्ताओं में पूरी क्षमता है। जरूरत संगठित होकर दृढ़ संकल्प के साथ काम करने की है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने को कहा। उन्होंने विपक्ष पर राजनीतिक आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पास जनता के बीच ले जाने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं है। कार्यकर्ताओं को ऐसे प्रयासों के प्रति सजग रहते हुए सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी घर-घर तक पहुंचानी चाहिए।

बैठक में जिला प्रभारी ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया। इसके साथ ही पिछले कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई। आगामी कार्यक्रमों तथा सेवा संकल्प अभियान की प्रगति की भी जानकारी ली गई।

जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने कहा कि यमुनापार भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने और आगामी लक्ष्य को लेकर पूरी निष्ठा से कार्य करेगा। जिला प्रभारी के मार्गदर्शन में संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत किया जाएगा तथा पार्टी के अभियानों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।

निवर्तमान इलाहाबाद लोकसभा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी ने कहा कि संगठन की शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है। कार्यकर्ताओं को केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों तथा जनहितकारी योजनाओं को लेकर जनता से निरंतर संवाद बनाए रखना चाहिए।

जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि बैठक में विधायक करछना पीयूष रंजन निषाद, निवर्तमान जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती, विनोद प्रजापति, जिला महामंत्री रत्नाकर सिंह पटेल, प्रदीप पांडेय, रामसुख कुशवाहा सहित ब्लॉक प्रमुख, चेयरमैन, जिला पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Share this story