पीएम मोदी के सेवा भाव को आचरण में उतारने का सामूहिक संकल्प है सेवा संकल्प अभियान : दिलीप चतुर्वेदी

WhatsApp Channel Join Now
पीएम मोदी के सेवा भाव को आचरण में उतारने का सामूहिक संकल्प है सेवा संकल्प अभियान : दिलीप चतुर्वेदी


सेवा संकल्प अभियान से जन-जन तक पहुंचेगा सेवा और सुशासन का संदेश, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

प्रयागराज, 11 सितंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को समर्पित सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा भाव को अपने आचरण में उतारने का सामूहिक संकल्प है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में अंत्योदय, राष्ट्र प्रथम और सुशासन को केंद्र में रखकर सेवा की राजनीति को नई दिशा दी है। कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। यह बातें शुक्रवार काे भाजपा प्रयागराज यमुनापार के लेड़ियारी मंडल की हुई बैठक को संबाेधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि मीडिया प्रभारी यमुनापार दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने कही।

उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान की सफलता अधिकतम पहुंच, अधिकतम सहभागिता और अधिकतम सेवा से सुनिश्चित होगी। प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के बीच पहुंचकर सेवा कार्यों के माध्यम से जनसंपर्क बढ़ाए और लोगों को राष्ट्र निर्माण तथा विकसित भारत-2047 के संकल्प से जोड़े।

उन्होंने कहा कि सेवा कार्यों के माध्यम से संगठन की विचारधारा और सरकार के सुशासन का संदेश जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है। कार्यकर्ताओं को अभियान के दौरान समाज के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचकर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करना चाहिए।

बैठक झुन्नी लाल जूनियर हाईस्कूल, गोंदहा देवीबांध, लेड़ियारी में मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई।

मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बैठक की प्रस्तावना रखी। मंडल महामंत्री मनीष कुमार पाण्डेय ने संचालन किया और मंडल उपाध्यक्ष शशि तिवारी ने आभार व्यक्त किया।

बैठक में सदानंद मिश्र, रमाकांत, विवेकानंद, विकास पटेल, सुरेश सिंह, हरेराम सिंह, युगल किशोर, सत्येंद्र तिवारी, मिथिलेश, अरविंद पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Share this story