विपक्ष के पास जनता को भ्रमित करने के अलावा कोई विषय नहीं : संजय गुप्ता

WhatsApp Channel Join Now
विपक्ष के पास जनता को भ्रमित करने के अलावा कोई विषय नहीं : संजय गुप्ता


प्रयागराज, 02 अप्रैल (हि.स.)। विपक्ष के पास जनता को भ्रमित करने के अलावा कोई विषय नहीं बचा है। जनता विपक्ष के मंसूबों को समझ चुकी है। यह बातें गुरुवार को सिविल लाइन स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महानगर कार्यालय में 2027 चुनाव एवं स्थापना दिवस सहित विभिन्न आयोजनों की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहीं।

उन्होंने कहा कि इस अभियान में पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के अलावा जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। 09 अप्रैल को पार्टी के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन जिला पंचायत सभागार में करने की योजना पर भी चर्चा की गई। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि 2027 को लेकर कार्यकर्ता तैयार हो जाएं। पार्टी के स्थापना दिवस 06 अप्रैल से विभिन्न अभियानों की शुरुआत होने जा रही है जिसमें पूरी मेहनत से लगना है। बस्ती संपर्क अभियान के तहत केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाई जाएंगी।

गुरुवार को सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में स्थापना दिवस, वार्ड में बस्ती सम्पर्क अभियान, सक्रिय सदस्यता सम्मेलन कार्यक्रम के संबंध में महानगर पदाधिकारियों के साथ बैठक महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने की।

इस दौरान कुंज बिहारी मिश्रा, प्रमोद मोदी, प्रमोद सिंह, अनुज कुशवाहा, आनन्द श्रीवास्तव, डॉ शैलेश पांडेय, रमेश पासी, विजय श्रीवास्तव, अरुण पटेल, अजय सिंह, दीप द्विवेदी, रवि केसरवानी, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, रवींद्र गांधी, सुनील केसरवानी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Share this story