कार्यकर्ता ही संगठन की अमूल्य धरोहर : संजय गुप्ता

WhatsApp Channel Join Now
कार्यकर्ता ही संगठन की अमूल्य धरोहर : संजय गुप्ता


प्रयागराज, 18 मार्च (हि.स.)। संगठन ने पार्षदों के कार्यों का मूल्यांकन कर उन्हें यह दायित्व सौंपा है और कार्यकर्ता ही संगठन की अमूल्य धरोहर हैं। यह बातें बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रयागराज महानगर कार्यालय, सिविल लाइंस में नगर निगम के नव-नियुक्त नामित पार्षदों का स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कही।

उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी नामित पार्षद जनता के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। संगठन कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण से मजबूत होता है।

भाजपा प्रयागराज महानगर कार्यालय, सिविल लाइंस में बुधवार को नगर निगम के नव-नियुक्त नामित पार्षदों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में संजय गुप्ता ने अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर पार्षदों का सम्मान किया।

कार्यक्रम में नामित पार्षदों ने भी अपने संगठनात्मक अनुभव साझा किए। स्वागत किए गए पार्षदों में स्वारिका भरद्वाज (शिवगनगर कॉलोनी), श्याम चंद्र हेला (राजापुर), दुर्गेश नंदिनी (काला डांडा, हिम्मतगंज), राजेश कुशवाहा (खुल्दाबाद), अखिलेश सिंह (राजरूपपुर), बब्बन प्रजापति (कृष्णा नगर, कीडगंज), दिलीप केसरवानी (काजीपुर, नैनी), प्रवीण भारतीय (नेवादा, हास्टिंग रोड), अरुण कुमार मिश्रा (आवास विकास कॉलोनी, झूंसी) तथा लाल बहादुर साहू (टीएसएल, नैनी) शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री कुंज बिहारी मिश्रा ने किया। इस मौके पर डॉ. शैलेष पांडेय, प्रमोद मोदी, राजेश गोंड, विजय श्रीवास्तव, वंदना सिंह, शिखा रस्तोगी, मनोज कुशवाहा, पूर्व पार्षद प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, दीप द्विवेदी, सुजीत कुशवाहा, मोहित गुप्ता, अमन शर्मा, आनंद दुबे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Share this story