अखिलेश का चुनावी घोषणापत्र झूठ का ढकोसला, 2027 में फिर खिलेगा सुशासन का कमल : सैफुल अब्बास

WhatsApp Channel Join Now
अखिलेश का चुनावी घोषणापत्र झूठ का ढकोसला, 2027 में फिर खिलेगा सुशासन का कमल : सैफुल अब्बास


भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनिर्वाचित क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का प्रयागराज पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

प्रयागराज, 27 नवंबर (हि.स.)। सपा प्रमुख अखिलेश यादव का चुनावी घोषणापत्र झूठ का ढकोसला है। जनता उनके वादों को जानती है और उन पर हंस भी रही है। सपा की सरकार का मतलब प्रदेश में गुंडागर्दी और अराजकता का दौर है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता सपा को फिर करारा जवाब देगी और भाजपा तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। यह बातें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनिर्वाचित क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सैफुल अब्बास ने कहीं। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार प्रयागराज पहुंचने पर तुलसियानी स्क्वायर, सिविल लाइंस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

सैफुल अब्बास ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं। शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को तीसरी बार प्रचंड बहुमत दिलाने के लिए सभी मिलकर काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जब सत्ता में थे, तब उन्हें कानून-व्यवस्था की चिंता नहीं थी। अब चुनाव नजदीक आने पर जनता को गुमराह करने के लिए घोषणाएं और वादे किए जा रहे हैं। प्रदेश की जनता सपा के शासनकाल को भूली नहीं है। वर्ष 2017 और 2022 के चुनाव में जनता ने सपा को नकार दिया था। वर्ष 2027 में भी साइकिल पंचर होगी और सुशासन, विकास एवं सुरक्षा का कमल प्रचंड बहुमत से खिलेगा।

इस मौके पर भाजपा के निवर्तमान मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने सैफुल अब्बास को बधाई देते हुए कहा कि वह पूर्व में अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष और जिला पदाधिकारी की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वर्तमान में वह अल्पसंख्यक मोर्चा में काशी क्षेत्र के मंत्री थे। उनके संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

स्वागत करने वालों में एडवोकेट सुशील जैन, शत्रुघ्न जायसवाल, अजय अग्रहरि, सिपाही लाल यादव, नीरज केसरवानी, कमलेश केसरवानी, अभिषेक जैन, अशोक गुप्ता, अमरनाथ वर्मा और मंथन जायसवाल सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784481 Articles

Share this story