कारगिल के वीरों का स्मरण हर भारतीय का कर्तव्य : संजय गुप्ता

WhatsApp Channel Join Now
कारगिल के वीरों का स्मरण हर भारतीय का कर्तव्य : संजय गुप्ता


भाजपा के सभी 15 मंडलों के बूथों पर कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' का 136वां संस्करण

प्रयागराज, 26 जुलाई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम देशभक्ति, जनजागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बन चुका है। कारगिल विजय दिवस पर प्रधानमंत्री द्वारा देश के वीर सपूतों को श्रद्धापूर्वक याद करने का आह्वान प्रत्येक भारतीय के मन में राष्ट्रप्रेम और सैनिकों के प्रति कृतज्ञता की भावना को और प्रबल करता है। उक्त बातें रविवार को भरद्वाज मंडल के बूथ संख्या-126 पर शक्ति केंद्र संयोजक ओम प्रकाश कुशवाहा के आवास पर कार्यकर्ताओं से भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहीं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा विभिन्न समसामयिक विषयों पर साझा किए गए विचार समाज को नई प्रेरणा देते हैं और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करते हैं।

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 136वां संस्करण भाजपा प्रयागराज महानगर के सभी 15 मंडलों के समस्त बूथों पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से सुना। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने भरद्वाज मंडल के बूथ संख्या-126 पर शक्ति केंद्र संयोजक ओम प्रकाश कुशवाहा के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस का स्मरण करते हुए कहा कि 26 जुलाई ऐसा दिन है, जिसे याद रखने के लिए किसी कैलेंडर की आवश्यकता नहीं होती। यह दिन हर भारतीय को गर्व और देशभक्ति की भावना से भर देता है।

उन्होंने कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देशवासियों से उनके बलिदान को सदैव याद रखने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में आत्मनिर्भर भारत, 'वोकल फॉर लोकल', नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने नागरिकों से स्थानीय उत्पादों को अपनाने और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अजय आनंद, मंडल महामंत्री गणेश वर्मा, प्रदीप कुशवाहा, अतुल मेहरोत्रा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं जिला महामंत्री डॉ. शैलेश पांडेय, रमेश पासी, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, आनंद सोनकर, प्रमोद मोदी, आनंद श्रीवास्तव, अनिल केसरवानी, विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, अरुण पटेल, दीप द्विवेदी, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, सुजीत कुशवाहा, विश्वास श्रीवास्तव, मोहित गुप्ता, कंचनलता सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी विभिन्न मंडलों और बूथों पर आयोजित 'मन की बात' कार्यक्रम में सहभागिता की।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Share this story