संगठन का आधार है प्रशिक्षण अभियान : मनीष शुक्ल

WhatsApp Channel Join Now
संगठन का आधार है प्रशिक्षण अभियान : मनीष शुक्ल


प्रयागराज,03 मई (हि.स.)। प्रशिक्षण अभियान संगठन की मजबूती का आधार है। प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं के अंदर छिपी प्रतिभा निखरती है और उन्हें समाज सेवा के लिए तैयार किया जाता है।

यह बातें रविवार को सिविल लाइन स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रयागराज महानगर कार्यालय में मुख्य अतिथि एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला प्रशिक्षण महाअभियान प्रभारी मनीष शुक्ल ने कही। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत सेवा,समर्पण,अनुशासन सहित विभिन्न विषयों पर 12 सत्रों में चर्चा और परिचर्चा आयोजित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं। जनसेवा केवल भाषणों से नहीं,बल्कि आम लोगों के बीच जाकर उनके सुख-दुख को समझने से होती है और यही भावना प्रशिक्षण अभियान के माध्यम से विकसित होती है। व्यक्ति निर्माण से ही संगठन का निर्माण संभव है। प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को तराशने की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने की,जबकि संचालन जिला महामंत्री डॉ. शैलेश पांडेय ने किया।

इस अवसर पर शशि वार्ष्णेय, आनंद सोनकर, अनुज कुशवाहा, प्रमोद सिंह, रवि केसरवानी, प्रमोद मोदी, वंदना सिंह, विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, चंद्रा अहलूवालिया, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्र, राजेश गोंड, शुभम सिंह, सुजीत कुशवाहा, रोहित, वंदना शर्मा, गया प्रसाद, आनंद दुबे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Share this story