विभाजन की त्रासदी को देश कभी नहीं भूलेगा : महेश चंद्र श्रीवास्तव

WhatsApp Channel Join Now
विभाजन की त्रासदी को देश कभी नहीं भूलेगा : महेश चंद्र श्रीवास्तव


विभाजन की त्रासदी को देश कभी नहीं भूलेगा : महेश चंद्र श्रीवास्तव


विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा ने लाखों पीड़ित परिवारों और बलिदानियों को किया नमन

प्रयागराज, 14 अगस्त (हि.स.)। विभाजन की त्रासदी भारत के इतिहास का ऐसा दर्दनाक अध्याय है, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता। विभाजन के दौरान लाखों लोगों ने अपनी जान गंवाई और असंख्य परिवार उजड़ गए। यह बातें भाजपा काशी क्षेत्र के निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर करछना ब्लॉक परिसर में आयोजित संगोष्ठी में कही।

उन्होंने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकारों की नीतियों के कारण देश को विभाजन का दंश झेलना पड़ा। विभाजन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की जान गई और लाखों परिवारों को अपना घर-बार छोड़ना पड़ा। उन्होंने कहा कि देश की सत्ता राष्ट्रभक्तों के हाथों में रहनी चाहिए, ताकि भारत को परम वैभव तक पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार राष्ट्रवाद, विकास और शहीदों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण कर देश के गौरव को बढ़ाने का कार्य कर रही है।

वीर सपूतों को स्मरण कर भाजपा ने किया गौरवगान : राजेश शुक्ला

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के माध्यम से भाजपा ने देश के वीर सपूतों और उन लोगों को स्मरण किया, जिन्होंने विभाजन के दौरान अपना जीवन गंवाया। उन्होंने कहा कि इतिहास के इस दुखद अध्याय को याद रखना जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियां उस दौर की पीड़ा और परिस्थितियों को समझ सकें।

लाखों परिवारों को श्रद्धांजलि का अवसर : पीयूष रंजन निषाद

करछना विधायक पीयूष रंजन निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 14 अगस्त को उन लाखों परिवारों और उनके परिजनों को स्मरण एवं नमन करने का अवसर मिला, जिन्होंने विभाजन की विभीषिका में अपना सब कुछ खो दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन उन परिवारों के त्याग और पीड़ा को सम्मान देने का माध्यम हैं।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने परिसर में लगाई गई विभाजन विभीषिका से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सुबह जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने विभाजन की त्रासदी झेलने वाले परिवारों के परिजनों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। शाम को ब्लॉक परिसर करछना से मौन जुलूस निकाला गया, जो बेला चौराहा तक पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने मौन जुलूस के माध्यम से विभाजन में जान गंवाने वाले लोगों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख करछना प्रतिनिधि कमलेश द्विवेदी, गंगाप्रसाद मिश्रा, अशोक सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Share this story