महानगर के बूथ से लेकर मंडल स्तर तक सभी कार्यकर्ता सम्मान के पात्र : संजय गुप्ता

WhatsApp Channel Join Now
महानगर के बूथ से लेकर मंडल स्तर तक सभी कार्यकर्ता सम्मान के पात्र : संजय गुप्ता


प्रयागराज, 17 मार्च (हि.स.)। संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं के लगन, परिश्रम और सहयोग से ही बढ़ती है। महानगर के बूथ से लेकर मंडल स्तर तक सभी कार्यकर्ता सम्मान के पात्र हैं और संगठन की मजबूती में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उक्त बातें मंगलवार को एक वर्ष पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से कही।

उन्होंने आगे कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर संगठन को और सशक्त बनाने तथा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए कार्य करते रहेंगे। भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया तथा केक काटकर उनका मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से भी उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में राघवेंद्र कुशवाहा, डॉ. शैलेष पांडेय, कुंज बिहारी मिश्रा, प्रमोद मोदी, वंदना सिंह, शिखा रस्तोगी, राजेश गोंड, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, विश्वास श्रीवास्तव, गया प्रसाद, दीप द्विवेदी, स्मृति श्रीवास्तव, संदीप यादव, मनु चावला, रवींद्र, विजय श्रीवास्तव, गांधी, शुभम सिंह, निर्दोष सिंह गोलू, आशुतोष शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Share this story