देश और समाज को अस्थिर करने की कोशिशों का जवाब होगी पदयात्रा : संजय गुप्ता

WhatsApp Channel Join Now
देश और समाज को अस्थिर करने की कोशिशों का जवाब होगी पदयात्रा : संजय गुप्ता


चार नवंबर को भाजपा निकालेगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, तैयारियों को लेकर हुई बैठक

प्रयागराज, 29 अक्टूबर (हि.स.)।

देश, प्रदेश और समाज को अस्थिर करने की कोशिशों का जवाब भाजपा की पदयात्रा होगी। चार नवंबर को आयोजित होने वाली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल होंगे। यह बातें गुरुवार को सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहीं।

उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि व्यवस्था में लगे सभी कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ पदयात्रा को सफल बनाने में जुट जाएं। उन्होंने विपक्ष के मंसूबों को सफल नहीं होने देने का आह्वान करते हुए कहा कि पदयात्रा के माध्यम से पार्टी अपना संदेश जन-जन तक पहुंचाएगी।

बैठक में पदयात्रा की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के लिए भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी को जिला संयोजक बनाया गया है।

इस अवसर पर डॉ. शैलेश पांडेय, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, कुंज बिहारी मिश्रा, अनुज कुशवाहा, प्रमोद मोदी, विजय श्रीवास्तव, दीप द्विवेदी, मंजीत कुशवाहा, पवन श्रीवास्तव, कौशिकी सिंह, सचिन जायसवाल, दिलीप केसरवानी, मयंक दुबे, यश विक्रम त्रिपाठी और मनोज गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769065 Articles

Share this story