हर पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में जुड़वाना प्राथमिकता : संजय गुप्ता

WhatsApp Channel Join Now
हर पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में जुड़वाना प्राथमिकता : संजय गुप्ता


हर पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में जुड़वाना प्राथमिकता : संजय गुप्ता


भाजपा महानगर अध्यक्ष ने तीनों विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न बूथों पर पहुंचकर एसआईआर अभियान में की सहभागिता, नए और छूटे मतदाताओं के भरवाए फार्म

प्रयागराज, 24 अक्टूबर (हि.स.)। हर पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल कराना जरूरी है, ताकि कोई भी योग्य नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से भाजपा कार्यकर्ता नए और छूटे हुए मतदाताओं को जोड़ने के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता से काम कर रहे हैं। यह बातें भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने शनिवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान कहीं। उन्होंने शहर उत्तरी, शहर दक्षिणी और शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न बूथों पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ अभियान में सहभागिता की।

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से शनिवार को चलाए गए एसआईआर अभियान के तहत भाजपा प्रयागराज महानगर ने सभी 15 मंडलों में मतदाता सूची से संबंधित कार्य किया। पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बूथों पर पहुंचकर नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने और छूटे हुए पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल कराने के लिए लोगों को जागरूक किया। इस दौरान नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए फार्म-6 भरवाए गए।

भाजपा जिला मीडिया विभाग के विवेक मिश्रा ने बताया कि महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने स्वयं तीनों विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न बूथों का दौरा किया और कार्यकर्ताओं के साथ अभियान में हिस्सा लिया। ज्वाला देवी इंटर कॉलेज, एमएनएनआईटी, महाशय मसूरियादीन और राष्ट्रीय महिला पॉलिटेक्निक, रसूलाबाद सहित विभिन्न बूथों पर कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को जोड़ने का काम किया।

अभियान में आनंद सोनकर, अनुज कुशवाहा, डॉ. शैलेश पांडेय, रमेश पासी, विजय श्रीवास्तव, अनिल केसरवानी, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, अरुण पटेल, सुजीत कुशवाहा, पार्षद प्रवीण भारती और मोहित गुप्ता सहित कई कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। पार्टी की ओर से बूथ स्तर पर अभियान चलाकर पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने पर जोर दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766257 Articles

Share this story