भाजपा में अनुसूचित जाति को मिला वास्तविक सम्मान, स्नातक चुनाव में मतदान के लिए करें प्रेरित : संजय पासवान

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा में अनुसूचित जाति को मिला वास्तविक सम्मान, स्नातक चुनाव में मतदान के लिए करें प्रेरित : संजय पासवान


एससी मोर्चा की बैठक में इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक चुनाव की रणनीति तैयार, 2027 की तैयारियों पर भी जोर

प्रयागराज, 19 अक्टूबर (हि.स.))। भाजपा में अनुसूचित जाति वर्ग को वास्तविक सम्मान मिला है। अब अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे 23 अक्टूबर को होने वाले इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करें। साथ ही वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में भी जुट जाएं। यह बातें भाजपा अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष संजय पासवान ने सोमवार को सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में कहीं।

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत से काम करना होगा। समाज के लोगों से संपर्क कर उन्हें सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्नातक चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बैठक में 23 अक्टूबर को होने वाले स्नातक चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक मतदाताओं से संपर्क करने और उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही अनुसूचित मोर्चा की महानगर टीम के गठन पर भी चर्चा हुई।

इस अवसर पर मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष संजय पासवान का स्वागत और अभिनंदन किया। बैठक में पार्षद प्रवीण भारती, पार्षद रणविजय सिंह, अधिवक्ता रितेश त्यागी, अंकित कनौजिया, विवेक कुमार, गया प्रसाद और रजत सोनकर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763674 Articles

Share this story