अलोपीबाग पार्षद उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सचिन मिश्रा विजयी, 1093 वोट हासिल कर दर्ज की जीत

WhatsApp Channel Join Now
अलोपीबाग पार्षद उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सचिन मिश्रा विजयी, 1093 वोट हासिल कर दर्ज की जीत


प्रयागराज, 07 मई (हि.स.)। प्रयागराज नगर निगम के वार्ड संख्या 48 अलोपीबाग में हुए पार्षद उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सचिन मिश्रा ने शानदार जीत दर्ज की है। कुल 2731 मतों में से सचिन मिश्रा को 1093 वोट प्राप्त हुए। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी संतोष कुमार गुप्ता 866 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दीप प्रकाश सोनकर को 761 वोट मिले और वे तीसरे स्थान पर रहे।

अलोपीबाग वार्ड में यह उपचुनाव वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद उमेश चंद्र मिश्रा के निधन के बाद कराया गया था। विजयी प्रत्याशी सचिन मिश्रा उनके पुत्र हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाते हुए मिठाई बांटी और एक-दूसरे को बधाई दी। पार्टी पदाधिकारियों ने इस जीत को आगामी 2027 चुनावों के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया।

भाजपा संगठन ने इस उपचुनाव को गंभीरता से लिया था। मतदान के दिन प्रयागराज दौरे पर आए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर उन्हें उपचुनाव में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया था।

चुनाव प्रचार में महापौर गणेश केसरवानी, विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह, हर्षवर्धन बाजपेयी, आनंद सोनकर, अनुज कुशवाहा, कुंज बिहारी मिश्रा, अनिल केसरवानी, आनंद श्रीवास्तव, डॉ. शैलेश पांडेय, विक्रमजीत भदौरिया, रमेश पासी, प्रमोद मोदी, अरुण पटेल, विजय श्रीवास्तव, प्रमोद सिंह, राजू पाठक, अजय सिंह, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्र, सचिन जायसवाल, श्याम प्रकाश पांडेय, दीप द्विवेदी और कृतज्ञ नारायण मिश्र सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सक्रिय रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Share this story