भगवान विष्णु के योग निद्रा से जागते ही गूंजे जयकारे, शुभ मुहूर्त में हुआ शालिग्राम-तुलसी विवाह

WhatsApp Channel Join Now
भगवान विष्णु के योग निद्रा से जागते ही गूंजे जयकारे, शुभ मुहूर्त में हुआ शालिग्राम-तुलसी विवाह


भगवान विष्णु के योग निद्रा से जागते ही गूंजे जयकारे, शुभ मुहूर्त में हुआ शालिग्राम-तुलसी विवाह


विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति के बाद धूमधाम से निकली विवाह बारात शोभायात्रा, चतुर्भुज स्वरूप की दिव्य प्रतिमा का हुआ अनावरणप्रयागराज, 20 नवंबर (हि.स.)। देवोत्थान एकादशी पर भगवान विष्णु के योग निद्रा से जागने के साथ ही मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो गई। इस अवसर पर श्री हरि नारायण, भगवान शालिग्राम और माता तुलसी के जयकारों से मालवीय नगर का वातावरण भक्तिमय हो उठा।

तारा राम पीली संगत मालवीय नगर आश्रम में विधि-विधान के साथ भगवान शालिग्राम और माता तुलसी का विवाह संपन्न कराया गया। इसके पूर्व विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई और भगवान श्री हरि नारायण के चतुर्भुज स्वरूप की नवीन विशाल प्रतिमा का अनावरण एवं पूजन किया गया। तुलसी विवाह महोत्सव समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में संस्थापक यज्ञाचार्य संतोषानंद महाराज के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति की गई। भगवान विष्णु के योग निद्रा से जागने पर भक्तों ने घंट-घड़ियाल और शंखनाद के साथ जयकारे लगाए। इसके बाद भगवान श्री हरि नारायण की नवीन विशाल प्रतिमा का पूजन एवं अनावरण किया गया।

समिति के अध्यक्ष कृष्ण भगवान के नेतृत्व में भगवान शालिग्राम और माता तुलसी की विवाह बारात शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। बारात के रथ पर भगवान शालिग्राम और माता तुलसी को विराजमान कराया गया। महापौर गणेश केसरवानी, मुख्य संरक्षक एवं नगर निगम के पूर्व उपाध्यक्ष सुशील कुमार यादव, हरिओम साहू, राजेश केसरवानी, राजीव कृष्ण बंटी और कैलाश केसरवानी ने पूजन एवं आरती कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।

शोभायात्रा में माता तुलसी और भगवान शालिग्राम की चतुर्भुज विष्णु स्वरूप की दिव्य प्रतिमा के साथ भगवान गणेश और हनुमान जी की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। ध्वज-पताका, शहनाई, ढोल-नगाड़े, घंट-घड़ियाल, डीजे और पाइप बैंड के साथ निकली शोभायात्रा तारा राम पीली संगत मालवीय नगर आश्रम से भारती भवन, कोतवाली, ऊंचा मंडी, लोकनाथ, बहादुरगंज, रामभवन, मुट्ठीगंज, हटिया पुलिस बूथ चौराहा और बासमंडी होते हुए वापस आश्रम पहुंची।

आश्रम में शुभ मुहूर्त में भगवान शालिग्राम और माता तुलसी का द्वारपूजन, वरमाला और पाणिग्रहण संस्कार वैदिक रीति-रिवाज से संपन्न कराया गया। समिति के मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि 21 नवंबर को दोपहर 12 बजे खिचड़ी और विदाई की रस्म निभाई जाएगी। इसके बाद प्रीतिभोज एवं प्रसाद वितरण के साथ आयोजन का समापन होगा।

शोभायात्रा का संचालन राजीव कृष्ण बंटी ने किया। इसमें राजेश केसरवानी, सत्या जायसवाल, नीरज जड़ियां, कैलाश चंद्र केसरवानी, धर्मेंद्र केसरवानी, लालजी केसरवानी, दाऊ दयाल गुप्ता, मानस द्विवेदी, अमरेश जायसवाल, रानी केसरवानी, सारिका यादव, प्रीति रावत, निशा अग्रहरि, अरुण कुमार, लता उपाध्याय, कलावती, प्रेमा केसरवानी, पार्वती, विद्योतमा वर्मा, विजय लक्ष्मी और संगीता केसरवानी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780598 Articles

Share this story