प्रयागराज के आशीष गुप्ता बने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता

WhatsApp Channel Join Now
प्रयागराज के आशीष गुप्ता बने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता


संगठन ने सौंपी नई जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी और दी शुभकामनाएं

प्रयागराज, 03 अक्टूबर (हि.स.)। भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष और पूर्व पार्षद आशीष गुप्ता को भाजपा के प्रदेश संगठन ने प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है। नई जिम्मेदारी मिलने की सूचना के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आशीष गुप्ता इससे पहले भी संगठन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। वह प्रदेश मीडिया संपर्क प्रमुख की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। संगठनात्मक कार्यों और मीडिया से समन्वय के अनुभव को देखते हुए उन्हें प्रदेश प्रवक्ता की नई जिम्मेदारी दी गई है।

उनके प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। बधाई देने वालों में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, डॉ. शैलेश पांडेय, मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, प्रमोद मोदी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Share this story